फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Encroachment removal campaign will start from today

Roorkee News: आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign will start from today
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान निर्णय लिया गया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। गाैरतलब है कि लंबे समय से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जा रहा था। इसके चलते जाम की समस्या बढ़ रही है। इसके साथ ही पिछले एक साल में ई-रिक्शा की भरमार होने से बाजारों में भारी जाम लग रहा है। बुधवार को जेएम आशीष मिश्रा ने अधिकारियों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी से भी सुझाव मांगे। जेएम ने कहा कि अभियान सख्ती के साथ चलाया जाएगा। किसी को भी सड़क पर सामान रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, एआरटीओ राकेश पलड़िया समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed