फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   En: GEIPAN president election will change the equation ...

...तो बदलेंगे जिपं अध्यक्ष चुनाव समीकरण

Mon, 21 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 21 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। प्रदेश की राजनीति में चल रही उठा-पठक के बाद यदि सरकार बदलती है तो जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव के समीकरण भी बदल जाएंगे। इसमें कांग्रेस को नुकसान और बसपा को फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

दिसंबर-जनवरी में हुए जिले की 47 जिला पंचायत की सीटों के चुनाव में कांग्रेस के 11, बसपा के 16 और भाजपा के तीन सदस्य चुनकर आए थे।

जबकि 17 सीटों पर जीतकर आए निर्दलीय सदस्य पूरे चुनाव में किंग मेकर की भूमिका में निभाते नजर आ रहे थे। लेकिन प्रदेश की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम के बाद आए परिणामों से जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बन रहे समीकरणों पर भी असर पड़ने से वह भी प्रभावित हो जाएंगे। सबसे अधिक जिला पंचायत के चुनाव तब बदलेंगे जब कांग्रेस सरकार बदलेगी। सत्ता बदलने के साथ निर्दलीय सदस्य जो अभी तक कांग्रेस की तरफ झुक रहे थे वह भी भाजपा सरकार के इशारे पर नया रास्ता बना सकते हैं। इससे पूरी तरह कांग्रेस को घाटा तो बसपा को कहीं न कहीं नफा होने की प्रबल संभावनाएं जन्म ले सकती हैं।
विज्ञापन

 
बसपा के साथ हो सकती है सौदेबाजी
रुड़की। सत्ता पाने के लिए प्रदेश में शुरू हुए राजनीतिक खेल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सौदेबाजी हो सकती है। इस खेल का फायदा उठाने के लिए बसपा जिला पंचायत की कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस, भाजपा में से किसी एक के साथ राजनीतिक समझौता कर सकती है। हालांकि बसपा के दो विधायकों में से एक निलंबित चल रहे हैं, लेकिन पार्टी के एक विधायक के ऊपर विधानसभा में वोटिंग करने की एवज में किसी भी दल से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मांग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुखों के चुनावों की भी बदलेगी तस्वीर
रुड़की। प्रदेश का निजाम बदलने से ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों के समीकरण भी प्रभावित हो सकते हैं। अगले माह में भगवानपुर, बहादराबाद, रुड़की, नारसन, खानपुर, लक्सर ब्लॉक में प्रमुख पदों के लिए चुनाव होने हैं। इन चुनाव में कई मुख्यमंत्री के करीब सत्तापक्ष के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे थे, लेकिन अब यदि हरीश सरकार नहीं रही तो इनके अरमानों पर पानी फिर सकता है। नई सरकार से ब्लॉकों में नए समीकरण बनकर उभरकर सामने आएंगे। जिनका कौन फायदा उठाएगा और किसको लाभ होगा, यह सरकार बदलने पर आने वाला वक्त बता पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed