फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees will strike down from 21

21 से कलम डाउन हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Sat, 18 Sep 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Employees will strike down from 21
रुड़की। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्यालय पर गेट मीटिंग कार्यक्रम कर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तेज करते हुए 21 से 23 सितंबर तक कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की विद्युत वितरण परीक्षण खंड परिसर में गेट मीटिंग आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री दीपक शांडिल्य ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और शासन गंभीर नहीं है। अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर उनका आंदोलन लंबे समय से जारी है। उन्होंने मांग उठाई कि उपनल और सेल्फ एंड हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों को कोर्ट के आदेशानुसार जल्द नियमित किया जाए। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 21 से 23 सितंबर तक कर्मी टूल डाउन और कलमबंद हड़ताल करेंगे। इससे होने वाली दिक्कतों के लिए सरकार जिम्मेेदार होगी। बैठक में ईई अनिल मिश्रा, जेई रमन सिंह, जेई सुरेंद्र कुंवर, जेई पंकज गौतम, जेई हिमांशु राणा, जेई नैंसी चौहान, मोहित कश्यप, रियाज अहमद, मनोज अग्रवाल, रामचंद्र, राहुल गिरि और मनवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed