फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees angry over handing over responsibility to private company, refuse to collect garbage

Roorkee News: निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने पर भड़के कर्मचारी, नहीं उठाया कूड़ा

Thu, 09 Apr 2026 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Employees angry over handing over responsibility to private company, refuse to collect garbage
नगर निगम क्षेत्र के पड़ाव में खड़े कूड़ा वाहन। सु​धि पाठक
नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों एवं उनके चालकों को मंगलवार शाम को एक निजी कंपनी को सौंपे जाने और बुधवार सुबह को पेट्रोल पंप के बजाय कंपनी की ओर से तेल दिए जाने पर कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने वाहनों का चक्का जाम कर दिया जिससे शहर में कहीं भी कूड़ा नहीं उठा। कर्मचारियों ने निगम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों से कूड़ा उठान शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन


अब तक निगम की कूड़ा गाड़ियों के चालक निर्धारित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वार्डों के लिए रवाना होते थे लेकिन निगम ने अपनी योजना के अनुसार कूड़ा उठान की व्यवस्था को निजी कंपनी के हाथाें में सौंप दिया। इसके बाद बुधवार को कूड़ा गाड़ियों के सभी वाहन चालक कंपनी के अधीन हो गए। इसका पता कर्मचारियों को तब चला जब नगर निगम की पड़ाव स्थित भूमि में खड़े कूड़ा वाहनों को तेल दिया जाने लगा।
विज्ञापन




कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अब पेट्रोल पंप से तेल नहीं मिलेगा बल्कि कंपनी निगरानी में सभी गाड़ियों में तेल भरा जाएगा। इस पर कर्मचारी आग बबूला हो गए और वाहनों का चक्का जाम करा दिया। कर्मचारी नेता नरेश घोघलिया ने बताया कि 9 से 14 मार्च तक कार्य बहिष्कार किया गया था जिसके बाद 14 मार्च को विधायक प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में कार्य बहिष्कार को 11 दिन के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आश्वस्त किया गया था कि कर्मचारियों को निजी कंपनी के हाथों नहीं सौंपा जाएगा लेकिन अब वादा खिलाफी हो रही है। वहीं कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के सामने भी इसका विरोध जताया। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया था कि किसी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। इसी के अनुरूप प्राइवेट कंपनी में सभी पुराने कर्मचारी को लगाया गया है। रही बात गाड़ी में तेल डलवाने की तो इससे चालकों को कोई लेनादेना नहीं है कि उन्हें तेल पेट्रोल पंप से मिलेगा या फिर कंपनी कर्मचारियों की निगरानी में तेल दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित से काम करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed