फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employee dies due to plywood falling on his head, commotion

Roorkee News: सिर पर प्लाईबोर्ड गिरने से कर्मचारी की माैत, हंगामा

Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employee dies due to plywood falling on his head, commotion
I
विज्ञापन

IIप्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी की हादसे में मौत होने के बाद परिवार और सहकर्मियों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मुआवजे और कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने समझाकर हंगामा शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की मखदुमपुर में एक प्लाईवुड कंपनी है। यहां जनक सिंह (45) निवासी चौंदाहेड़ी यूपी काम करते थे। रविवार को जनक सिंह कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक प्लाईबोर्ड उनके सिर पर गिर गया। इससे वह बेसुध होकर वहीं गिर गए। जनक को उपचार के लिए बीएसएम तिराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जनक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जनक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और जनक के अन्य सहकर्मियों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। परिजन कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पर भी अड़ गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के विरोध को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed