Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Emergency services started in Trauma Center

Roorkee News: सौंदर्यीकरण के बाद ट्राॅमा सेंटर में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं

Mon, 23 Feb 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Emergency services started in Trauma Center
सौंदर्यीकरण के बाद ट्रामा सेंटर में शुरू हुई इमरजेंसी सेवाएं
विज्ञापन

20 लाख रुपये की लागत से हुआ है सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ ट्राॅमा सेंटर
रुड़की। सिविल अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अब सड़क दुर्घटना व अन्य गंभीर मामलों में घायल मरीजों को ट्राॅमा सेंटर के भवन में उपचार मिलेगा। सौंदर्यीकरण निर्माण के चलते इमरजेंसी को अस्थायी तौर पर अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर का सौंदर्यीकरण कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। कार्य के दौरान ट्राॅमा सेंटर में भवन की मरम्मत, नई टाइल्स, पेंटिंग, आधुनिक बेड, लाइटिंग व्यवस्था और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। सौंदर्यीकरण के बाद भवन का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां अव्यवस्था और सीमित संसाधनों के कारण चिकित्सकों और मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब उन्हें राहत मिली है। सिविल अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर को इस तरह तैयार किया गया है जिससे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed