फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elephants trample two bighas of sugarcane in Gherpemma village, popular trees destroyed

Roorkee News: घेरपेम्मा गांव में हाथियों ने दो बीघा गन्ना रौंदा, पॉपुलर के पेड़ बर्बाद

Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample two bighas of sugarcane in Gherpemma village, popular trees destroyed
विकासखंड भगवानपुर की बुधवाशहीद ग्राम पंचायत घेरपेम्मा गांव के पास इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। देर रात खेतों में घुसे हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने करीब दो बीघा गन्ने की फसल व पॉपुलर के पेड़ पूरी तरह नष्ट कर दिए हैं। ग्रामीण राजेश कांबोज, सुशील कांबोज, सुरेश कांबोज और रोहित कांबोज ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों व वनकर्मियों को सूचना दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है जिससे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने और फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed