{"_id":"678014b8fa0b27c86604d572","slug":"elephant-killed-villager-by-throwing-him-into-the-river-roorkee-news-c-5-1-drn1027-590482-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाथी ने नदी में ग्रामीण को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाथी ने नदी में ग्रामीण को पटककर मार डाला
विज्ञापन
अस्पताल से घर लौट रहे एक ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी की हलचल की वजह से ग्रामीण दहशत में हैं।
खानपुर रेंज की हरिपुर टोंगिया गांव निवासी सोमपाल सिंह (50) के परिवार की एक महिला बुग्गावाला के अस्पताल में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार सुबह सोमपाल उनको देखने के बाद करीब सात बजे पैदल ही घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया के बीच पड़ने वाली सूखी नदी के पास पहुंचे, तभी हाथी ने हमला बोल दिया और पटककर मार डाला। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को भगाया। लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्यजीव संरक्षक अजय लिंगवाल ने बताया कि जंगल राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा है। इसलिए सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फिलहाल पीड़ित परिवार को एक लाख मुआवजा दिया गया है। विभाग की ओर से 6 लाख मुआवजा देने का प्रावधान है। बाकी पांच लाख पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं थम रहे हाथी के हमले, ग्रामीणों में रोष
आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन हाथी लोगों पर हमला कर उनकी जान ले रहे हैं। इससे पूर्व भी हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा फसलों को भी रौंदकर खराब कर रहे हैं। वह लगातार वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।