{"_id":"67d1d09648dd7f2f13099e08","slug":"electricity-supply-stopped-due-to-current-300-houses-in-darkness-roorkee-news-c-5-1-drn1027-639916-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: करंट से बिजली आपूर्ति बंद, अंधेरे में 300 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: करंट से बिजली आपूर्ति बंद, अंधेरे में 300 घर
विज्ञापन
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में हो रहे जलभराव के बीच और आसपास खड़े लोहे के खंभे में करंट आने के बाद से ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी इससे लोग परेशान हैं।
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में 15 दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोहे के खंभों के नीचे आसपास जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव से होकर गुजर रहे ग्रामीण को दो दिन पहले पानी में करंट आने का आभास हुआ था। इसके बाद ऊर्जा निगम ने आधे गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी। ग्रामीण ताहिर हसन, दिलशाद, मेहरबान, शमशाद, तसम अहमद, खुर्शीद आदि का कहना है कि करीब 300 घरों में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि जलभराव से विद्युत पोल और पानी में करंट आने के चलते दुर्घटना से बचने के लिए आपूर्ति बंद की गई है।