फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity failure in six localities including Ganeshpur, people remain worried

Roorkee News: गणेशपुर समेत छह मोहल्लों में गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in six localities including Ganeshpur, people remain worried
रुड़की। शहर में सोमवार को भी गणेशपुर समेत छह मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे हजारों लोग बिजली न होने से पीने के पानी तक को तरस गए। इसकी वजह ऊर्जा निगम का लाइनों की मरम्मत का कार्य कराना है। अभी आठ फरवरी तक मरम्मत का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र में कवर कंडक्टर का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए ऊर्जा निगम ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक की बिजली आपूर्ति बंद रखी। गणेशपुर, सोलानीपुरम, कैंट बोर्ड, अंबर तालाब, रामनगर, सैनिक कॉलोनी आदि में कार्य चल रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि लाइनों में कवर्ड कंडक्टर बदलने का कार्य चल रहा है। 8 फरवरी तक अलग-अलग क्षेत्र में यह कार्य चलेगा।
बकाया बिलों की वसूली को अभियान तेज होगा
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने सोमवार को अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्हें राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। वसूली कम होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने कहा कि मुख्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जो लक्ष्य दिया गया है। वह अभी दूर है। 31 मार्च से पहले इसे पूरा किया जाना है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, विनोद पांडेव व अनूप सैनी, एसडीओ ओमपाल, आकाश सिंह व अनिता सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed