फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity again made more than five thousand consumers

पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली ने फिर रुलाया

Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity again made more than five thousand consumers
शहर के करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली ने फिर से रुलाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार व शनिवार को करीब तीन से चार घंटे तक आपूर्ति गुल रही। इस कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। करीब दस दिन पहले बिजली आपूर्ति के कारण शहर के कुछ हिस्से का इतना बुरा हाल था कि लोग धरने पर बैठने को तैयार हो गए थे, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना स्थगित किया था।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले रुड़की के पनियाला रोड, शिवपुरम, गणेशपुर, शास्त्रीनगर, कृष्णानगर, गंगोत्री कुंज, राजेंद्रनगर, सुभाषनगर के लोगों का बिजली आपूर्ति के कारण बुरा हाल था। यह स्थिति करीब एक सप्ताह तक चलती रही। आलम यह था कि प्रत्येक दिन इन क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक बिजली गुल रहती थी। कई दिनों तक परेशान होने के बाद कृष्णानगर आदि क्षेत्रों के लोगों ने डीजीएम कार्यालय पर धरना का ऐलान किया था। इसके बाद आननफानन में लाइनों आदि की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद आपूर्ति की व्यवस्था में कुछ सुधार आया था। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया था, लेकिन अब फिर से दो दिन से बिजली आपूर्ति परेशान कर रही है। शुक्रवार की शाम इन क्षेत्रों की आपूर्ति करीब तीन घंटे बाधित रही। वहीं शनिवार की सुबह भी आठ बजे से लेकर बारह बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि 132 केवी की लाइन के सबस्टेशन में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे बारह बजे शुरू करा दिया गया था। प्रयास किए जा रहे हैं कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed