फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly woman cyber-cheated of Rs 50,000

Roorkee News: वृद्ध महिला से 50 हजार की साइबर ठगी

Tue, 02 Dec 2025 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman cyber-cheated of Rs 50,000
बेहडेकी सैदाबाद निवासी एक वृद्ध महिला से 50 हजार की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद निवासी 60 वर्षीय सुमन के मोबाइल फोन पर मंगलवार को अनजान व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम अनुज बताते हुए वृद्ध महिला का लड़का किसी मामले में गिरफ्तार बताया। उस दौरान उसका पुत्र कंपनी में ड्यूटी पर गया हुआ था।



इसको सुनकर बुजुर्ग महिला घबरा गई और उसने पुलिस के चंगुल से बेटे को छुड़वाने की गुहार लगाई। उस अनजान व्यक्ति ने फोन से बताया कि पुलिस तेरे बेटे को पीट रही है। इस दौरान ठगों ने उसके बेटे के रोने की फर्जी आवाजें भी सुनवाईं। इसको सुनकर बुजुर्ग महिला घबरा गई।
विज्ञापन


उधर साइबर ठग ने 50 हजार खाते में डालने की डिमांड कर डाली। उन्होंने कहा कि पैसे डालते ही उसके बेटे को छोड़ दिया जाएगा। महिला ने बैंक जाकर अपने खाते से 50 हजार की रकम निकालकर अनुज नाम के व्यक्ति के बताए गए खाते में डलवा दी। महिला का पुत्र जब सही सलामत घर पहुंचा तो साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित महिला ने साइबर ठगी की तहरीर स्थानीय पुलिस व साइबर सेल में दी है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि साइबर सेल खाताधारक की पड़ताल करेगी। पुलिस साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। मोबाइल पर किसी के भी झांसे में आने से बचने के लिए अपने परिचित को तुरंत फोन करना चाहिए ताकि सही बात का पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed