फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elaboracin de la estrategia del programa squito de CM

सीएम के घेराव कार्यक्रम की रणनीति की तैयार

Wed, 20 Jan 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elaboracin de la estrategia del programa squito de CM
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक में विचार रखते वक्ता। - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन रोड 21 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का कार्यक्रम टालने को तैयार नहीं हुए। कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने के लिए प्रशासन भवन में बैठक आयोजित की गई। इसके बाद तहसील में प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने एलान किया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को सीएम आवास का घेरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में किसान प्रशासनिक भवन पर पहुंचे। यहां पर पंचायत का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है। दिल्ली में किसान परेशान है और उसका उत्तराखंड में भी शोषण हो रहा है। किसानों को न गन्ने का भुगतान मिल रहा है और न ही किसानों को कोई सुविधा दी जा रही है। पांच हजार रुपये के बकाया पर ही किसानों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसान अब किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाजिम अली, कुंवर संजीव कुशवाह, इरशाद प्रधान, अनीश प्रधान, शहजाद कारी, प्रधान उस्मान, मंजेश रोड, प्रवेज प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं शाम को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वह दून कूच के कार्यक्रम को स्थगित कर दें। एक प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा। उधर, किसान इस बात पर अड़े रहे कि वह पहले मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। ऐसा नहीं होने पर 21 को दून कूच किया जाएगा। प्रशासन फिलहाल किसानों को मनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed