{"_id":"6446c7e14d9da3db520f6256","slug":"eight-year-old-innocent-raped-on-the-pretext-of-showing-fair-roorkee-news-c-5-1-drn1030-139603-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हैवान बना युवक, मेला दिखाने के बहाने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आम के बाग में पड़ी मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हैवान बना युवक, मेला दिखाने के बहाने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आम के बाग में पड़ी मिली मासूम
Tue, 25 Apr 2023 01:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:14 PM IST
सार
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची को उसके मामा मेला दिखाने के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन
बच्ची से रेप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेला दिखाने के बहाने एक युवक आठ साल की मासूम को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म कर डाला। शोच मचाने पर उसने बच्ची का मुंह बांध दिया जिससे वह बेहाेश हो गई। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। देर रात बच्ची बदहवास हालत में आम के बाग में पड़ी मिली। पीड़ित की माता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ वर्षीय बच्ची को उसके मामा मेला दिखाने के लिए लेकर गए थे। कुछ देर बाद ही वह बेटी को घर के बाहर छोड़कर चले गए। इसी दौरान वहां खडे़ आरोपी ने बच्ची को बहलाफुसलाकर मेला दिखाने का लालच दिखाया और उसे मेले के पीछे आम के बाग में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। इससे बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
काफी देर तक भी बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने बच्ची के मामा को फोन किया। तब उसने बताया कि वह बच्ची को घर के बाहर ही छोड़कर चला गया था। इसके बाद परिजनों ने मासूम की तलाश शुरू की। देर रात करीब 11 बजे बच्ची बाग में बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की घटना की जानकारी दी। इसके बाद देर रात को ही परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। साथ ही मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।