फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight CCTV cameras will keep an eye on Roorkee depot

Roorkee News: आठ सीसीटीवी कैमरे रखेंगे रुड़की डिपो पर नजर

Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Eight CCTV cameras will keep an eye on Roorkee depot
रोडवेज डिपो की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अब पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जा रहा है। डिपो परिसर में आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से कार्यशाला, कार्यालय और बस अड्डे की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। कैमरों की मॉनिटरिंग सीधे देहरादून स्थित मुख्यालय के कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन




वर्तमान में रुड़की बस अड्डे पर पांच सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं लेकिन बढ़ती गतिविधियों और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार नए कैमरे कार्यशाला, परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके। परिवहन निगम का मानना है कि सीसीटीवी व्यवस्था से यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन




किसी भी विवाद, दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में फुटेज जांच में मददगार साबित होगी। वहीं मुख्यालय स्तर से नियमित मॉनिटरिंग होने के कारण डिपो की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि डिपो परिसर में आठ अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैमरों को मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा जिससे स्थानीय स्तर की गतिविधियों की नियमित निगरानी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और डिपो संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी सुरक्षा में डिपो, कई कैमरे बंद



वर्तमान में एक कंपनी की सुरक्षा के भरोसे कैमरे संचालित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को जांच करने पर पता चला कि पांच कैमरे चालू हैं बाकी बंद मिले। एजीएम कार्यालय में लगी स्क्रीन में दिखा कि कैमरों की क्वालिटी भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed