फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Effect of global warming on glaciers

हवाओं के रूप में ग्लोबल वार्मिंग का ग्लेशियर पर पड़ रहा असर

Thu, 08 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Effect of global warming on glaciers
ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव ग्लेशियरों पर गर्म हवाओं के रूप में पड़ रहा है। गंगोत्री ग्लेशियर पर वर्ष भर में ठंडी हवाओं के मुकाबले दस प्रतिशत ज्यादा गर्म हवाएं बह रही हैं। ये ग्लेशियरों को पिघलाने और इनके पीछे खिसकने के कारणों में से एक है। ये बात रुड़की स्थित जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) के वैज्ञानिकों की ओर से गंगोत्री ग्लेशियर पर किए गए अध्ययन में सही साबित हुई है।
विज्ञापन

दुनिया भर के वैज्ञानिक बढ़ते तापमान को लेकर चिंतित है। वहीं कई नए शोधों में यह बात भी सामने आ रही है कि गर्म हवाओं ने अपना दायरा बढ़ाया है। इसके चलते जो क्षेत्र ठंड के लिए जाने जाते हैं उनमें भी पहले की अपेक्षा गर्मी का अहसास हो रहा है। इसकी जद में ग्लेशियर भी हैं। वैैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़ने से गर्म हवाएं बह रही हैं जो ग्लेशियर को पिघला रही हैं।
विज्ञापन

एनआईएच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि गर्म हवाएं ग्लेशियर को नुकसान पहुंचाती हैं। करीब डेढ़ साल पहले गंगोत्री में बहने वाली हवाओं के तापमान को लेकर किए गए एक अध्ययन में केटाबेटिक एवं एनाबेटिक विश्लेषण किया गया। जब ठंड बढ़ती है तो हवाएं केटाबेटिक यानी ऊपर से नीचे की ओर बहती है और जब गर्मी बढ़ती है तो हवाएं एनाबेटिक यानी नीचे से ऊपर की ओर ग्लेशियर के स्लोप में प्रवाह करती है। अध्ययन में पाया गया कि गंगोत्री ग्लेशियर में साल भर में बहने वाली अपेक्षाकृत गर्म हवाओं का रुख 60 प्रतिशत नीचे से ऊपर की ओर है। इसके मुकाबले 40 प्रतिशत हवाओं का रुख ऊपर से नीचे की ओर होता है। उन्होंने बताया कि हवा की प्रकृति का असर ग्लेशियर पर पड़ता है। हवा तेज चलने से भी ग्लेशियर पिघलते हैं और घाटी में नीचे से ऊपर की ओर बहने वाली गर्म हवाएं भी ग्लेशियर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed