फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drug addiction turned Vinayak into a murderer

Roorkee News: नशे की लत ने विनायक को बना दिया कातिल

Sun, 22 Feb 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction turned Vinayak into a murderer
नशे की लत ने किसान के हत्यारे विनायक को लाइट, कैमरा, एक्शन की दुनिया से दूर कर कातिल बनाकर सलाखों के पीछे धकेल दिया। खुलासे के दौरान कोई भी परिचित विनायक को आखिरी बार देखने तक नहीं आया। विनायक के मां-बाप और बहन को यकीन नहीं हो रहा है कि पुत्र और भाई ने अपने हाथ खून से रंग लिए हैं। जिस पैसे के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया वह भी वह घटनास्थल पर ही छोड़ गया था। 26 साल की उम्र में विनायक त्यागी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। वह दिखने में अच्छा था तो ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। विनायक की बहन एक निजी बैंक में नौकरी करती है। परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। परिवार की बेहतर स्थिति ने विनायक को मॉडलिंग में कदम रखने में ज्यादा समय नहीं लगने दिया। पुलिस के मुताबिक 2019 में एक कॉन्टेस्ट में मिस्टर उत्तराखंड में मॉडलिंग का खिताब जीत चुका है। चमक दमक की दुनिया ज्यादा दिन विनायक को रास नहीं आई और वह नशे का आदि होता गया। अब वह टैक्सी चला कर गुजर बसर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed