फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drone technology will prove to be effective for inaccessible areas: Dhami

राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लिए कारगर साबित होगी ड्रोन तकनीक: धामी

Fri, 08 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Drone technology will prove to be effective for inaccessible areas: Dhami
रुड़की स्थित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रोन कंपनी के उद्घाटन पर नए ड्रोन के लांच करते मुख्यम? - फोटो : ROORKEE
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश की सबसे पहली रोटर ग्रुप ऑफ कंपनी (ड्रोन बनाने वाली कंपनी) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक कारगर साबित होगी। साथ ही आपदा के समय दुर्गम क्षेत्रों में मेडिकल और अन्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए उपयोगी है। रुड़की में प्रदेश की पहली ड्रोन कंपनी खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

कंपनी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का महत्व आने वाले समय में और बढ़ेगा। राज्य सरकार अपने स्तर से ड्रोन तकनीक को लेकर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आपदा क्षेत्र में फंसे लोगों को तलाशने में ड्रोन की अहम भूमिका होती है। साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए मेडिकल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

शादी समारोह में जो युवा ड्रोन के जरिए फोटो और वीडियोग्राफी करते हैं। उन्हें ड्रोन रिसर्च एप्लीकेशन सेंटर के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि भविष्य में आपदा के दौरान इनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को नंबर वन बनाना चाहते हैं। ड्रोन तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर कई प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में ड्रोन से आम लोगों को भी बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन के जरिए आम लोग दुर्गम क्षेत्रों और कृषि के बारे में जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं। ड्रोन कंपनी खुलने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, आईआईटी निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, सीए हेमंत अरोड़ा, आईआईटी प्रोफेसर डॉ. पीके जैन, सागर गोयल आदि मौजूद रहे।
150 करोड़ का निवेश कर सौ युवाओं को देंगे नौकरी
कंपनी के चेयरमैन साजिद मुख्तार ने कहा कि पीएम मोदी की स्वामित्व योजना के तहत देश के छह लाख 64 हजार गांवों का ड्रोन के जरिए मैप बनाया जा रहा है। इस योजना से प्रभावित होकर 32 देशों ने इसे अपने यहां लागू करने की इच्छा जताई है।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने योजना के तहत ड्रोन के जरिए सटीक डिजिटल मैपिंग की है। प्रदेश में इस योजना के तहत सबसे पहले हरिद्वार में मां गंगा की मैपिंग की गई। उन्होंने कहा कि हम मां गंगा को घर-घर पहुंचा सकते हैं और इसका पैसा लेकर सरकारी राजस्व को बढ़ा सकते हैं। साथ ही बताया कि प्रदेश में ड्रोन मैंपिग के जरिए 150 खंडहर हो चुके ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा सकता है। वे प्रदेश में 150 करोड़ का निवेश करना चाहते हैं और अपनी कंपनी के जरिए प्रदेश के सौ युवा इंजीनियरों को नौकरी देंगे। इस दौरान कंपनी की ओर से किए गए कार्यों का एलईडी के जरिए थ्रीडी प्रस्तुतिकरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed