{"_id":"69d4fc65fb2cefc1ea051af4","slug":"driver-tried-to-run-over-a-villager-two-cattle-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-940343-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन चालक ने ग्रामीण को रौंदने का किया प्रयास, दो गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन चालक ने ग्रामीण को रौंदने का किया प्रयास, दो गोवंश बरामद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा भनेड़ा में सोमवार रात नशे में धुत लोडर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक युवक को टक्कर मारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम टांडा भनेड़ा निवासी दानिश ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी के साथ गांव में मौजूद था। इसी दौरान एक लोडर वाहन लापरवाही से चलाता हुआ आया जिससे वह बाल-बाल बचा। दानिश का आरोप है कि चालक अत्यधिक नशे में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था। ग्रामीणों ने जब वाहन को रोककर उसकी जांच की तो अंदर दो गोवंश लदे हुए मिले।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम असलम निवासी इंचोली जनपद मेरठ बताया। ग्रामीण आरोपी चालक और वाहन को पकड़कर कोतवाली ले आए व पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गोवंश कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।