फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dr. Ambedkar gave the country new dimensions of progress

डॉ. आंबेडकर ने दिए देश को प्रगति के नए आयाम : गौतम

Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar gave the country new dimensions of progress
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रुड़की स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक पहुंचने पर दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने देश को प्रगति के नए आयाम दिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की और डॉ. आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।
विज्ञापन




दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्म में सीएम धामी की सरकार पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। वहीं जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, अनीस अहमद गौड़, संजय अरोड़ा, सुबोध राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed