{"_id":"689a37b78f417ceeea0a9120","slug":"doctor-dies-due-to-consumption-of-poisonous-substance-roorkee-news-c-5-1-drn1027-761611-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मंदिर और दरगाह में एक साथ की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मंदिर और दरगाह में एक साथ की चोरी
विज्ञापन
कस्बे में चोरों ने एक ही रात में दो जगह धावा बोलकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने पक्के बाग वाले मंदिर और उसी के समीप सोट्टे शाह दरगाह से लंगर का सामान चोरी कर लिया।
रविवार रात को बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने मंदिर व दरगाह में एक साथ सेंध लगाई। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दो घंटे, कई स्ट्रीट लाइटें, चार लंगर के टब, दान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर शिवलिंग पर लिपटे नाग देवता को भी अपने साथ ले गए। चोरों ने मंदिर के पास पड़ने वाले सोट्टे शाह दरगाह को भी अपना निशाना बनाया और वहां भी चोरी कर ली। उन्होंने वहां से लंगर के बर्तन और दरगाह में रखे गल्ले को भी उखाड़कर उसमें से भी पैसे चोरी कर लिए। मंदिर व दरगाह के लोगों को सुबह होने पर चोरी की बात पता चला। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि मंदिर व दरगाह में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।