फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Do not start work on the bridge tender

टेंडर पर भी पुल का काम शुरू नहीं

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Do not start work on the bridge tender
क्ष्‍ातिग्रस्‍त पुल - फोटो : अमर उजाला

रुड़की/कलियर। कलियर दरगाह के पास स्थित पुरानी गंगनहर पर प्रस्तावित पुल के लिए टेंडर भी हो चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू करने में की जा रही लेटलतीफी से क्षेत्रवासियों में रोष छाया हुआ है।

विज्ञापन


कलियर क्षेत्र में पुरानी गंगनहर स्थित ब्रिटिश काल का बना हुआ पुल जर्जर हो चुका है। इस पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से अक्सर खतरा बना रहता है। इसके अलावा जुमेरात को जायरीनों की भीड़ से जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या को देखते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो साल पहले पुरानी गंगनहर पर नए पुल की घोषणा की थी। लंबी कवायद के बाद करीब छह माह पहले पुल की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


साथ ही इसके लिए करीब सात करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया। शासन की ओर से इसके निर्माण का जिम्मा बंगाल की एक कंपनी को सौंपा गया है। इसके देखरेख की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। लेकिन पूरी कवायद के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उनका कहना है कि बाहर से आने वाली बसें और भारी वाहन गंगनहर पर बने पुराने व जर्जर पुल से होकर गुजर रहे हैं। वाहनों की अधिकता के कारण अक्सर इस पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जुमेरात के दिन तो पुल से पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद नए पुल का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
पुरानी गंगनहर पर नए पुल के निर्माण से न सिर्फ जायरीनों को राहत मिलेगी बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए सौगात होगी। कारण कि कलियर गांव के अलावा रहमतपुर और बेलड़ा गांव के लोगों के लिए पुल मुख्य मार्ग है।


इनका कहना है
कलियर में दरगाह के पास पुरानी गंगनहर पर सात करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से ब्रिज एंड रूफ कंपनी को टेंडर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले एक माह के भीतर इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नवीन कौशिक, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed