फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Do not rent Vikram and e-rickshaws to minors

Roorkee News: नाबालिग को किराए पर न दें विक्रम और ई-रिक्शा

Wed, 28 Jan 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do not rent Vikram and e-rickshaws to minors
यातायात पुलिस की ओर से ई रिक्शा चालकों को किया गया जागरूक। स्रोत पुलिस
ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। मलकपुर चुंगी पर एकत्र ई-रिक्शा चालकों को बताया कि वह किराए पर नाबालिगों को वाहन न दें। खुद भी पूरे कागजात होने पर ही ई-रिक्शा का संचालन करें। ई-रिक्शा चालकों को नगर निगम और पुलिस की ओर से बनाए गए नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन




यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मलकपुर चुंगी पर मंगलवार को रोड सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में काफी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वहां पर उन्हें पुलिस ने बताया कि वह खुद ही ई-रिक्शा का संचालन करें। किसी भी नाबालिग को किराए पर ई-रिक्शा न दें। यातायात पुलिस यदि चेकिंग करती है तो उसमें भी सहयोग करें। टीआई ने बताया कि मंगलवार का 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर विक्रम और ई-रिक्शा वालों को यातायात के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed