फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   District Mining Officer reached the spot along with the

Roorkee News: पैमाइश किए बिना ही लौटी राजस्व विभाग की टीम

Mon, 26 Aug 2024 02:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
District Mining Officer reached the spot along with the
Iमौके पर भरा मिला पानी, दस्तावेजों में किसानों के नाम पर दर्ज मिली भूमिI
विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी ने रायसी के निकट अवैध खनन की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार लक्सर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पानी भरा हुआ मिला। जबकि राजस्व रिकार्ड में भी यह जमीन गंगा की न होकर क्षेत्रीय ग्रामीणों की निकली है। जिसके चलते टीम बिना पैमाइश के लौट गई।



जिला खनन अधिकारी मोहम्मद कासिम राजा ने पिछले सप्ताह लक्सर के निकट रायसी के पास खनन कर रही एक जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी थी। आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था और दोनों वाहन जबरदस्ती छुड़ाकर साथ ले गए हैं।
विज्ञापन




खनन अधिकारी ने पूर्व प्रधान अंकुल व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस घटनास्थल से कुछ दूर हिम्मतपुर बेला गांव के जंगल में जो जनपद बिजनौर में पड़ता है वहां से खेतों में काम कर रही एक जेसीबी व ट्रैक्टर को खींचकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मामले में तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान व जिला खनन अधिकारी पैमाइश करने मौके पर पहुंचे तो पानी भरा मिला। जांच में पता चला कि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक वह जमीन गंगा नदी के बजाय क्षेत्रीय किसानों के नाम पर दर्ज है। इस पर टीम बिना पैमाइश के ही वापस चली आई। उधर, खनन अधिकारी कासिम राजा का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी व पर

-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी व पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed