Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over illegal occupation of government drain

Roorkee News: सरकारी नाली पर अवैध कब्जे पर विवाद

Tue, 20 Jan 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Dispute over illegal occupation of government drain
कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी में सरकारी नाली पर मिट्टी डालकर रास्ता बनाने और विरोध करने पर एक किसान के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी निवासी आजाद पुत्र मुस्तफा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उनकी लगभग 10 बीघा कृषि भूमि है। उनकी जमीन से सटा हुआ जुल्फिकार, मुस्तकीम और अहसान आदि का खेत है। उनका रास्ता दूसरी दिशा से है।
विज्ञापन




पीड़ित का आरोप है कि उनकी और विपक्षियों की जमीन के बीच एक सरकारी नाली स्थित है। आरोप है कि सोमवार रात 24 दिसंबर 2025 की सुबह जुल्फिकार, मुस्तकीम और अहसान ने नाली पर अपना निजी रास्ता बनाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में आजाद के खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित 25 दिसंबर की सुबह मौके पर पहुंचा और विरोध जताया तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। आरोप है कि जुल्फिकार, मुस्तकीम, अहसान, हारुन, आरिफ, लियाकत व सोबान ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।




शोर सुनकर फय्याज और शमशाद ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया जिससे मेरी जान बची। सोमवार को पीड़ित ने मंगलौर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed