फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute during installation of hand pump, couple and workers beaten up

Roorkee News: हैंडपंप लगाने के दौरान विवाद, दंपती और श्रमिकों को पीटा

Mon, 25 May 2026 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dispute during installation of hand pump, couple and workers beaten up
दाबकी गांव में हैंडपंप लगाए जाने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने एक दंपती की घर में घुसकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव कराने आए श्रमिकों के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




दाबकी गांव निवासी महिला लता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में सरकारी हैंडपंप लगाया जा रहा है। श्रमिक उनके घर के पास हैंडपंप लगाने के लिए पाइप को तार से खींच रहे थे। इस दौरान रोकने के बावजूद वहां से गुजर रहे दो युवक तार में उलझ गए। इसपर उन्होंने हैंडपंप लगा रहे श्रमिकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार शोर सुनकर वह और उनके पति घर के बाहर आए। उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। श्रमिकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें वह, उनके पति अनिल और तीन श्रमिकों अजय, विपिन व पिंटू को चोट आई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed