{"_id":"6955709df071a12f62060924","slug":"diksha-first-in-3000-meter-race-roorkee-news-c-5-1-drn1027-869080-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 3000 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 3000 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक इंटर कॉलेज रायसी में चल रहे तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। समारोह में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया।
कृषक इंटर कॉलेज रायसी में 29 दिसंबर से आरंभ हुए खेल महाकुंभ में 3000 मीटर दौड़ में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 मीटर में बालक वर्ग में दिव्यांशु और बालिका वर्ग में दीक्षा, 800 मीटर बालिका वर्ग में विशाखा, 600 मीटर बालिका वर्ग में इति और बालक वर्ग में वंश कुमार, 400 मीटर में बालक वर्ग में दिव्यांशु और बालिका वर्ग में प्राची, 200 मीटर बालक वर्ग में शाहनवाज और प्राची 100 मीटर में आमिर और आरजू राव जबकि 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सूर्य प्रताप और बालिका वर्ग में इति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आमिर और दिलासा व ऊंची कूद में वंश कुमार और शाहनवाज अव्वल रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योत्सना गौड़ ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर आज खिलाड़ी देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। खेल महाकुंभ जैसे आयोजन उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक हैं। आयोजन में खेल शिक्षक गोपाल भट्टाचार्य और प्रतियोगिता समन्वयक प्रियंक भट्ट के साथ ही आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, ताराचंद, विजय प्रताप, धर्मेंद्र भूषण, कुमारी छाया, कुमारी उर्वशी, मनोज कुमार ने सहयोग किया।