{"_id":"6a105c8c2d571e605a04a440","slug":"digvijay-and-pradeep-will-play-in-the-asian-para-throw-ball-championship-roorkee-news-c-5-1-drn1027-977495-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एशियन पैरा थ्रो-बाॅल प्रतियोगिता में खेलेंगे दिग्विजय और प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एशियन पैरा थ्रो-बाॅल प्रतियोगिता में खेलेंगे दिग्विजय और प्रदीप
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार का चयन मलयेशिया के क्वालालंपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो - बाॅल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से उनके परिजन और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
लक्सर तहसील के दाबकी कलां गांव निवासी दिग्विजय सिंह और भारूवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार दिव्यांग हैं। वह दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय और अंतराराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई पुरस्कार जीत चुके हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय पैरा - थ्रो बाॅल, राजस्थान और इंडोनेशिया में जकार्ता में आयोजित प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमों में शामिल रहे हैं।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इस बार उनका चयन मलयेशिया के क्वालालंपुर में 1 से 5 जून तक आयोजित होने वाली द्वितीय एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो - बाॅल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि विश्व पैरा थ्रो - बाॅल संगठन के पदाधिकारी वी अल्बर्ट और पेरम कुमार ने उन्हें चयन के लिए पत्र भेजा है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, रोटरी क्लब के जिला प्रभारी रवि प्रकाश के माध्यम से रोटरी क्लब ने खिलाड़ियों को स्पांसर किया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का रहेगा।