Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Digital Library at Laksar College Nurturing Rural Talent

Roorkee News: ग्रामीण प्रतिभाओं को तराश रही लक्सर कॉलेज का डिजिटल पुस्तकालय

Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Digital Library at Laksar College Nurturing Rural Talent
ग्रामीण युवाओं को मिल रहा ज्ञान का खजाना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी सहारा
विज्ञापन



लक्सर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में संचालित पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहायक साबित हो रही है। विशेषकर दूर-दराज के गांवों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक और संसाधनों की सीमाओं के चलते महंगी किताबें खरीदना, समाचार पत्र और पत्रिकाएं नियमित रूप से पढ़ पाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें महाविद्यालय का पुस्तकालय बेहतर अध्ययन वातावरण और संसाधन उपलब्ध करा रहा है।वर्ष 2016 में राजकीय महाविद्यालय को नया भवन मिलने के बाद 2017 में महाविद्यालय में पुस्तकालय की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां 8186 पुस्तकें मौजूद हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से संबंधित विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी उपयोगी पुस्तकों का संग्रह रखा गया है। यहां विभिन्न समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए मिलती हैं। इससे छात्र-छात्राओं को समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से भी अपडेट रहने का अवसर मिल रहा है। महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र भी संचालित हो रहा है। मुक्त विद्यालय में संचालित हो रहे विभिन्न कोर्स से संबंधित पुस्तकें भी पुस्तकालय में उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकें मिल रहीं हैं। महाविद्यालय की लाइब्रेरियन प्रतिभा कठैैत ने बताया कि लाइब्रेरी को नियमित अपडेट किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने को मिलती रहें।


---------------

डिजिटल है महाविद्यालय की लाइब्रेरी

लक्सर। महाविद्यालय की लाइब्रेरी पूरी तरह से डिजिटल है। यहां मौजूद प्रत्येक पुस्तक कंप्यूटर में दर्ज है और पुस्तक पर एक बार कोड लगा है। साॅफ्टवेयर की मदद से डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका पूरा ब्यौरा कंप्यूटर में दर्ज होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील भाटी ने बताया कि पुस्तकों से संबंधित सभी जानकारी यहां एक क्लिक पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed