Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dheeraj Chaudhary from Belda selected for Antarctica expedition

Roorkee News: बेलड़ा के धीरज चौधरी का अंटार्कटिका अभियान के लिए चयन

Sat, 31 Oct 2026 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj Chaudhary from Belda selected for Antarctica expedition
रुड़की। रुड़की के निकट बेलड़ा गांव निवासी धीरज चौधरी का चयन 46वें भारतीय वैज्ञानिक अंटार्कटिका अभियान (आईएसईए) के लिए हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) में सेवाएं दे रहे धीरज इस अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े वैज्ञानिक अध्ययनों में योगदान देंगे। धीरज चौधरी वर्तमान में मेघालय के शिलांग में तैनात हैं। मौसम और जलवायु से संबंधित कार्यों में योगदान देने के बाद अब उन्हें अंटार्कटिका जैसे दुर्गम क्षेत्र में भारत के वैज्ञानिक अभियान का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। अंटार्कटिका पृथ्वी के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां होने वाले वैज्ञानिक अध्ययन से वैश्विक तापमान में वृद्धि, बर्फ की चादरों में बदलाव और वायुमंडलीय परिस्थितियों का आकलन करने में मदद मिलती है। बेलड़ा गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ने जा रहे धीरज की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed