{"_id":"6d597b74bd3a62d819415135292ddf47","slug":"destitute-will-get-shelter-whole-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में असहायों को पूरे साल मिलेगा रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में असहायों को पूरे साल मिलेगा रैन बसेरा
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले असहायों को अब पूरे साल छत मयस्सर हो सकेगी। अभी तक सिर्फ सर्दियों के मौसम में नगर निगम की ओर से अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था की जाती था। मगर अब सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक नगर निगम स्थायी रूप से रैन बसेरा बनाएगा। इसके लिए सिविल लाइंस में गांधी वाटिका की जमीन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
करीब 1.20 लाख की आबादी वाले रुड़की शहर में एक तबका ऐसा भी है जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारता है। सर्दियों में इनके लिए अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था की जाती है। जिसमें कंबल व अलाव का इंतजाम भी नगर निगम की ओर से किया जाता है। इस बार भी नगर निगम के बारात घर में रैन बसेरा बनाया गया।
विज्ञापन
असहाय लोगों की मजबूरी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्थायी तौर पर रैन बसेरे बनाने के आदेश नगर निगमों को दिए हैं। जिसके अनुपालन में रुड़की में भी जल्द स्थायी रैन बसेरा बनाए जाने की योजना है। इसके लिए शहर में नगर निगम की भूमि चिह्नित की जा रही है। फिलहाल गांधी वाटिका की जमीन पर भी विचार किया जा रहा है। कागजी कार्यवाई पूरी होने पर रैन बसेरे के तौर पर दो हॉल बनाए जाएंगे। जिससे पूरे साल असहाय और बेघर लोग सिर छिपा सकेंगे।
विज्ञापन