{"_id":"697cf6125d95113e7e030f56","slug":"dense-fog-impacts-road-traffic-roorkee-news-c-5-1-drn1027-890902-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घने कोहरे से सड़क यातायात पर पड़ रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घने कोहरे से सड़क यातायात पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
लक्सर - रुड़की हाइवे पर घने कोहरे में गुजरते वाहन -संवाद
मौसम में बदलाव के बीच बीते दो दिनों से घना कोहरा हो रहा है। इससे सुबह और रात के समय मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह भी हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहे।
इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश के बाद दिन के समय धूप निकल रही है लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इससे जहां सुबह और रात के समय मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं, कोहरे का असर यातायात पर पड़ रहा है।
शुक्रवार सुबह घना कोहरा आने से दृश्यता काफी कम रही। इसके कारण लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। वाहन चालक फॉग लाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह के समय कोहरे के कारण नगर के बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। सुबह के समय बाजार में खरीदारों की संख्या भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आ रही है।