फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue seems to be getting out of control. The number

Roorkee News: डेंगू रैपिड जांच में 41 और लोगों में डेंगू की पुष्टि

Thu, 07 Sep 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue seems to be getting out of control. The number
बुधवार को आयोजित शिविर में नौ, सरकारी अस्पताल में पांच और निजी अस्पताल में आए डेंगू के 16 मरीज
विज्ञापन




डेंगू नियंत्रण से बाहर होता नजर आ रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेहवड़ कला गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नौ बुखार पीड़ितों की डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल में डेंगू के 16 नये मरीज मिले हैं। निजी लैब में इनकी डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। वहीं लक्सर क्षेत्र में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

शिविर लगाकर की गई मरीजों जांच



रुड़की। मेहवड़ कला, माजरी, शंकरपुरी, सिकरोढ़ा समेत कई गांवों में संदिग्ध बुखार का प्रकोप है। शहर में भी प्रतिदिन 20 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉण् दिलीरमन के नेतृत्व मेहवड़ कलां में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 33 बुखार पीड़ित मरीजों के खून के सैंपल लेकर उनकी डेंगू रैपिड जांच कराई गई। नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों की अब एलाइजा जांच कराई जाएगी। डॉ. दिलीरमन ने बताया कि जिन मरीजों की डेंगू की रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। उनको दवाएं दे दी गई हैं। साथ ही आशाओं को कहा गया है कि वह प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें। शिविर में नर्सिंग ऑफिसर अब्दुल राऊफ, फार्मेसिस्ट मंजू, लैब टेक्निशियन अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड बढ़ाने की तैयारी



डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल डेंगू वार्ड का विस्तार करने जा रहा है। वार्ड में बेड 10 से बढ़ाकर 20 किए जा रहे हैं। वहीं, अस्पताल में उपचार के लिए आए पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रुड़की में बुधवार को भी बुखार पीड़ित मरीजों की भरमार रही। 28 बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के चलते उनकी डेंगू रैपिड जांच कराई गई। जांच में पांच मरीजों की डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डेंगू वार्ड में दो मरीजों को भर्ती किया गया। इसके बाद यहां भर्ती मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती है तो वार्ड के बेड बढ़ाकर 20 कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निदेशालय से फिजीशियन की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल को फिजीशियन मिल जाएगा।



लक्सर में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

लक्सर। लक्सर क्षेत्र में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को लक्सर क्षेत्र में बुखार से पीड़ित 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ नालिद असवाल ने बताया कि बुधवार को बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पताल संचालकों के मुताबिक उनके यहां पर लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, स्थिति यह है कि प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीज को भर्ती करने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed