फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue is spreading faster than last year

Roorkee News: पिछले साल से ज्यादा तेजी से फैल रहा डेंगू

Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading faster than last year
शुरुआत में ज्यादा बारिश होने और जलभराव के चलते पहले से ही माना जा रहा था कि इस बार डेंगू का प्रकोप पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा होगा। हालात यह हैं कि पिछले साल की अब तक की रिपोर्ट के मुकाबले अब तक डेंगू के मरीज लगभग दोगुना हो चुके हैं। वहीं विशेषज्ञ दीपावाली के बाद तक भी डेंगू का असर देखने को मिलने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। अब तक कहीं भी युद्धस्तर पर फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। यहां तक कि जिन स्थानों पर तेजी से डेंगू फैल रहा है। वहां भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं पहुंच पा रही हैं। क्षेत्र के माजरी और खेड़ी शिकोहपुर गांव में बुखार फैलने की खबरों के करीब एक सप्ताह टीमें पहुंची है। यह तब है जबकि खेड़ी शिकोहपुर में दो मौतें हो चुकी है। ऐसे में यह साफ हो रहा है कि न तो खतरे की गंभीरता के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों की कमी भी एक बड़ी वजह बन रही है। इसके चलते डेंगू पर तेजी से कंट्रोल कर पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। ऐसे में हरिद्वार के लिए विभाग की ओर से मजबूत योजना नहीं तैयार हुई तो आने वाले समय में डेंगू और अधिक जानलेवा बन सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed