फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dengue confirmed in five people, symptoms found in seven

Roorkee News: पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि, सात में मिले लक्षण

Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in five people, symptoms found in seven
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्बे में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने सात लोगों में डेंगू के लक्षण होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में पांच लोगों में डेंगू का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि डेंगू का प्रकोप बढ़ता देख सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही शुक्रवार को केशव नगर मोहल्ले में डेंगू की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान सात लोगों में डेंगू संभावित लक्षण पाए गए हैं। सातों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हल्का फीवर या खाज-खुजली के मरीजों को दवाएं दी गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर लोगाें के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed