{"_id":"5e385f1b8ebc3e4b5a781d0e","slug":"demonstration-on-receipt-of-dlad-form-roorkee-news-drn3349281155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के फार्म न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड के फार्म न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रुड़की। डाकघर में अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को डीएलएड के फार्म न मिलने पर उन्होंने मुख्य डाकघर में विरोध कर डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि शनिवार से फार्म खत्म होने के बाद भी डाक विभाग ने फार्मों की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने इसे साजिश बताया।
चार जनवरी से मुख्य डाकघर में डीएलएड के फार्म बेचे जा रहे थे। सोमवार को फार्म भरकर जमा करने का आखिरी दिन था। सोमवार को फार्मों के लिए भगवानपुर, लक्सर, लंढौरा, नारसन आदि क्षेत्रों से अनुसूचित जाति के करीब 60 अभ्यर्थी फार्म खरीदने पहुंचे तो काउंटर पर एससी वाले फार्म खत्म होने की सूचना के बाद वे मायूस हो गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि शनिवार को फार्म खत्म हो गए थे, ऐसे में डाक विभाग को अतिरिक्त फार्मों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उनका कहना कि काफी समय बाद तो डीएलएड के फार्म आए थे। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से वंचित होना पड़ा है। अभ्यर्थियों ने इसे छात्रों के साथ धोखा बताया।
---------------------------
क्या कहते हैं छात्र
शनिवार से ही डाकघर में डीएलएड के एससी श्रेणी वाले फार्म खत्म हो गए थे। शनिवार को भी कई अभ्यर्थी बिना फार्म लिए ही बैरंग लौट गए थे। आज ही फार्म जमा करने का आखिरी दिन था, ऐसे में अभ्यर्थियों के पास फार्म जमा करने का कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
-रोहित कुमार, निरंजननपुर लक्सर
------------------------------------
डाकघर में एससी के छात्रों के फार्म खत्म होने पर डाक विभाग को अतिरिक्त फार्मों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। यदि फार्म कम दिए गए तो इसके लिए रामनगर बोर्ड जिम्मेदार है। यह अभ्यर्थियों के साथ धोखा है।
-शुभम कुमार, सलेमपुर
-------------------------
एससी श्रेणी वाले फार्म खत्म हो गए थे तो विभाग को अतिरिक्त फार्म की व्यवस्था करनी चाहिए या फिर सरकार को फार्म जमा करने की तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए था। इस बात की शिकायत शासन में की जाएगी।
- रजत कुमार नारसन कलां
---------------------------
बोर्ड को फार्मों की संख्या के अनुपात के हिसाब से डाकघर में फार्म भेजे जाने चाहिए। जिस प्रकार एससी श्रेणी के फार्म खत्म हो गए। यह शिक्षा विभाग की साजिश है। अभ्यर्थियों के साथ हुए धोखे की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी।
- शोपेंद्र कुमार, भगवानपुर
-----------------------------
ये आए थे डीएलएड के फार्म----
-----------------
सामान्य जाति -5000
अनुसूचित जाति -2200
दिव्यांग -150
--------------------------
कुल फार्म -7350
--------------------------
कोट
डाकघर में अनुसूचित जाति वाले फार्म खत्म होने पर हरिद्वार से 300 अतिरिक्त फार्म मंगाए गए थे। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने पर ये फार्म शनिवार को खत्म हो गए थे। हरिद्वार में भी एससी श्रेणी के फार्म खत्म हो गए थे। अभ्यर्थियों का विरोध जायज नहीं था।
-आरडी रतूड़ी, मुख्य पोस्टमास्टर रुड़की पोस्ट ऑफिस