फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demonstration of councilors against the mayor, granddaughter soot on the painting

मेयर के खिलाफ भड़के पार्षद, तस्वीर पर पोती कालिख, नारेबाजी

Fri, 10 Jun 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of councilors against the mayor, granddaughter soot on the painting
रुड़की नगर निगम में मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्षद। - फोटो : ROORKEE
मेयर गौरव गोयल के वायरल ऑडियो की फोरेंसिक जांच में आवाज का मिलान होने की रिपोर्ट के बाद राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। अब मेयर के विरोधी पार्षदों ने मेयर के खिलाफ तीखा विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कई पार्षदों ने मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निगम के भवन की दीवार पर बनाई गई मेयर की तस्वीर पर कालिख पोत दी। इससे पूर्व पार्षदों ने बैठक कर मेयर के इस्तीफे की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मेयर इस्तीफा नहीं देते हैं तो पार्षद एकजुट होकर इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम की एक लीज संपत्ति से जुड़े विवाद के मामले में जनवरी 2022 में एक ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें सुबोध गुप्ता नामक व्यक्ति की लीज संपत्ति का नवीनीकरण किए जाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग रखे जाने की बात कही जा रही थी। इस ऑडियो की आवाज को मेयर की बताया गया था। इसके बाद सुबोध गुप्ता ने मेयर के खिलाफ 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी की ओर से मेयर के बयान दर्ज किए गए। साथ ही कोर्ट के आदेश पर मेयर के वॉयस सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे। जांच अधिकारी संजय नेगी ने बताया था कि जांच रिपोर्ट में मेयर का वॉयस सैंपल मैच हुआ है। आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसके बाद से ही नगर निगम का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर विरोधी पार्षदों ने उनके खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया। पार्षद विवेक चौधरी, राकेश गर्ग, धीराज पाल, नितिन त्यागी आदि ने नगर निगम सभागार में बैठक की। उनका कहना था कि यह साबित हो गया है कि मेयर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मेयर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी आवाज हुई तो वह इस्तीफा दे देंगे। ऐसे में अब मेयर को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्षद शक्ति राणा ने कहा कि अगर मेयर गौरव गोयल इस्तीफा नहीं देते तो सभी पार्षद सामूहिक इस्तीफा देंगे। पार्षद पति जेपी शर्मा, हरीश शर्मा आदि ने भाजपा हाईकमान से मांग की कि उन्हें पार्टी से बाहर करना चाहिए। इस दौरान पार्षदों ने मेयर गौरव गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पार्षद नारेबाजी करते हुए बाहर आ गए। कांग्रेस पार्षद आशीष अग्रवाल ने निगम की दीवार पर मुख्यमंत्री समेत विभिन्न राजनेताओं के साथ बनाई गई मेयर की तस्वीर पर कालिक पोत दी। इस दौरान पार्षद प्रमोद पाल, मनोज कुमार, अनुज त्यागी, अमित प्रजापति, पार्षद हेमा बिष्ट, पार्षद पति संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed