फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to increase four thousand posts of teachers

शिक्षकों के चार हजार पद बढ़ाए जाने की मांग

Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase four thousand posts of teachers
बीएड बेरोजगार प्रथम महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लक्सर विधायक को ज्ञापन देकर प्रदेश में चल रही प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चार हजार पद बढ़ाए जाने की मांग की है। विधायक ने उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बीएड टीईटी प्रथम महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लक्सर विधायक संजय गुप्ता से मुलाकात कर बताया कि 31 मार्च 2021 तक प्रदेश में शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त और पदोन्नति के कारण सैकड़ों पद रिक्त हो गए हैं। बताया कि उत्तराखंड राज्य में पिछले साढ़े चार सालों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई है। इसके चलते प्रदेश के सैकड़ों बीएड टीईटी बेरोजगार उम्र की सीमा बाध्यता पार करने के अंतिम दौर में हैं। इसके चलते डिप्लोमाधारक बेरोजगार मानसिक तनाव के कारण परेशान ओर अवसाद में हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के तहत पद बढ़ाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद चौधरी, अंकित कुमार, पवन सैनी और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed