फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to change BJP's candidate in Laksar

पूर्व दर्जाधरी का विरोध, लक्सर में भाजपा में घमासान

Sun, 23 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to change BJP's candidate in Laksar
लक्सर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी व अन्य। - फोटो : ROORKEE
टिकट फाइनल होते ही भाजपा में घमासान होने लगा है। पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी ने लक्सर में प्रत्याशी संजय गुप्ता को बदले जाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि टिकट बदलने को लेकर उनकी हाईकमान से बात हुई है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर विधायक संजय गुप्ता को टिकट देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लक्सर का मतदाता भाजपा को पसंद करता है, लेकिन वर्तमान जनप्रतिनिधि संजय गुप्ता से संतुष्ट नहीं है। लक्सर विधानसभा की जनता विधायक की कार्यशैली से त्रस्त है। वर्ष 2012 में भाजपा ने जिले में सबसे अधिक अंतर से लक्सर सीट जीती थी, लेकिन जनता की नाराजगी के चलते वर्ष 2017 में यही सीट सबसे कम अंतर से भाजपा को मिली। यहां पूर्व में ओबीसी समाज के कुंवर नरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह सैनी, तेजपाल सिंह पंवार विधायक रहे हैं। इसे देखते हुए इस सीट पर टिकट का पहला हक ओबीसी समाज का बैठता है। अगर टिकट नहीं बदला गया तो यहां भाजपा की हार होगी। उन्होंने दावा किया कि टिकट बदलने को लेकर उनकी हाईकमान से बात हुई है। वहां टिकट बदले जाने की बात चल रही है। इस दौरान सहदेव चौहान, सिद्धार्थ चौधरी, कर्मवीर सिंह, श्रीकांत सिंह, सत्यम, शुभम, दिग्विजय सिंह, मयंक सिंह, जगपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed