{"_id":"c133a2fd99df219c1437a15e742e41c8","slug":"delhi-girl-student-found-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से बचकर रुड़की पहुंची दिल्ली की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से बचकर रुड़की पहुंची दिल्ली की छात्रा
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन शादी कराए जाने से नाराज सेलमपुर दिल्ली की नाबालिग छात्रा घर से भाग कर रुड़की आ पहुंची। यहां रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने रो-रोकर आपबीती बताई। इस पर रुड़की पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। परिजन उसे लेने के लिए रुड़की रवाना हो गए।
रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर एक किशोरी कई घंटे से परेशान हालत में घूम रही थी। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सेलमपुर दिल्ली की रहने वाली है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने ये भी बताया कि उसके परिजन शादी कराना चाहते हैं। मगर वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती है। इस पर पुलिस किशोरी को कोतवाली सिविल लाइंस ले आई और उसके परिजनों से संपर्क किया।
पुलिस की सूचना पर परिजन उसे लेने के लिए रुड़की के लिए रवाना हो गए। कोतवाली के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजन उसकी शादी कराना चाहते हैं। शादी से बचकर ही वह घर से निकल आई और भटक कर रुड़की पहुंच गई है। उसके परिजनों को बुलवा लिया गया है। उनके आने पर जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।