फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Deadly attack on a young man after entering the house, case registered

Roorkee News: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man after entering the house, case registered
थाना क्षेत्र के धनौरी गांव में मंगलवार शाम छह बजे कुछ युवकों ने एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी निवासी तीरथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोती, अंशुल, हिमांशु, शुभम, राहुल, काका, मांगा और अंकित नशे की हालत में उनके घर पर पत्थरबाजी करने लगे। जब उनका बेटा विपिन गेट खोलकर बाहर आया तो इन सभी ने मिलकर धारदार हथियारों से उस्रपर हमला कर दिया। इसमें विपिन के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed