{"_id":"64c412ca4595fe320e0c66d4","slug":"dead-body-of-youth-found-lying-in-bhurna-village-roorkee-news-c-5-1-drn1030-211377-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भुरना गांव में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भुरना गांव में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
भुरना गांव में 26 वर्षीय युवक का शव उसके घर के सामने पड़ा मिला। इसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव में एक युवक का शव घर के सामने पड़ा होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी की लेकिन ग्रामीण कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। राहुल पुत्र नेत्रपाल की उम्र 26 वर्ष है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन