फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of youth drowned in Haridwar recovered from Roorkee

हरिद्वार में डूबे युवक का शव रुड़की से बरामद

Mon, 26 Sep 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

एक माह पूर्व हरिद्वार में नहाते समय डूबे युवक का शव रुड़की गंगनहर से बरामद हुआ है।पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद सूचना परिजनों को दी।कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Haridwar recovered from Roorkee

विस्तार

एक माह पूर्व हरिद्वार में नहाते समय डूबे युवक का शव रुड़की गंगनहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद सूचना परिजनों को दी। साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजत (26) पुत्र रमेश चंद्र निवासी शिवनगर कालोनी, पानीपत 27 अगस्त को अपने तीन दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर नहाते समय पैर फिसलने से वह गंगा में डूबकर लापता हो गया था। दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी थी। सोमवार को रुड़की स्थित सोलानी पार्क के पास लोगों ने गंगनहर में एक शव देख सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। साथ ही आसपास के थाने और कोतवाली पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रजत एक कंपनी में नौकरी करता था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed