फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Daughters should not leave studies due to financial constraints: Deepika

आर्थिक तंगी के चलते बेटियां न छोड़े पढ़ाई: दीपिका

Tue, 02 Aug 2022 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Daughters should not leave studies due to financial constraints: Deepika
‘बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं ने कस्बे में घर-घर जाकर अभिभावकों को बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण बेटियों को नहीं पढ़ा पा रहा है तो संस्था उसकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन

मंगलवार को ‘बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने हरचंदपुर गांव में पहुंचकर बेटियों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इसी तरह उनके नेतृत्व में शिक्षिका शिवानी राणा तांसीपुर, पूनम शर्मा आसफनगर और नेहा अग्रवाल व डॉली रानी ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने बेटियों को न पढ़ाने से संबंध में अभिभावकों से बात की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रयास किया गया कि कक्षा एक से 12 की कोई भी छात्रा आर्थिक समस्या के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी छात्रा आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई न छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed