फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Daughter accused mother's friend of molestation

Roorkee News: बेटी ने मां के मित्र पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Daughter accused mother's friend of molestation

विज्ञापन
एक किशोरी ने अपनी मां के मित्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने बताया कि उसके पिता बाहर रहते हैं। उसकी मां का एक मित्र है जो काफी समय से उनके घर आता-जाता है। पिछले कुछ दिनों से वह उस पर गलत नजर रखे हुए है। शुरू में उसे लगा कि वह बच्चा मानते हुए उसके साथ ऐसे करता है लेकिन अब उसने उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी है। यह बात उसने अपनी मां को बताई लेकिन उसकी मां ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया है। किशोरी ने यह बात अपने एक रिश्तेदार को बताई। रिश्तेदार किशोरी को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचा। वहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed