{"_id":"672264dc586822d4c9040891","slug":"dargah-manager-and-husband-accused-of-destroying-records-roorkee-news-c-5-1-drn1027-537206-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दरगाह प्रबंधक और पति पर अभिलेख खुर्दबुर्द करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दरगाह प्रबंधक और पति पर अभिलेख खुर्दबुर्द करने का आरोप
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने जेएम से दरगाह प्रबंधक के खिलाफ की गई शिकायतों पर चल रही जांच पूरी होने तक प्रबंधक और उनके पति को कार्यालय में आने से रोक लगाने और निलंबन की मांग की है। जेएम ने मामले में एएसडीएम को जांच सौंपी है।
बेड़पुर निवासी अहसान ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा को पत्र देकर बताया दरगाह प्रबंधक रजिया के खिलाफ बड़ी संख्या में अवैध वसूली, गबन एवं वक्फ की आय को खुर्दबुर्द करने के मामले में आठ महीने से जांच चल रही है। यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोप लगाया कि आठ महीने से दरगाह प्रबंधक ने दरगाह के करोड़ों रुपये के पेमेंट की फाइल बनाई हुई है। अधिकारियों को गुमराह करके दरगाह के खातों को खाली करने में लगी हुई है।
बताया कि उनके खिलाफ जांच चल रही है लेकिन फिर भी वह देर रात तक दरगाह के कार्यालय में रहती हैं और दरगाह के अभिलेखों से मुख्य कागजातों को खुर्दबुर्द कर रही हैं। आरोप लगाया कि वह दरगाह के अभिलेख अपने पति बहरोज को दे रही हैं। शिकायतकर्ता ने रजिया और उनके पति बहरोज आलम को दरगाह कार्यालय में जाने से रोक लगाने और दरगाह प्रबंधक पद से निलंबित करने की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में 17 बिंदुओं पर जांच चल रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच एएसडीएम को दी गई है। मामले में जांच चल रही है। कोई अभिलेख खुर्दबुर्द नहीं किए जा रहे हैं। जांच में जो भी सामने आएगा वह मान्य होगा।