{"_id":"57152acf4f1c1b4b6e8b4bd8","slug":"dairy-operators-threaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक को धमकी
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि के नाम पर अब शहर के एक दूध कारोबारी को धमकी दी गई है। अनजान नंबर से कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम पुजारी बताया और कहा कि जल्द प्रवीण पहलवान से मुलाकात नहीं की तो 22 अप्रैल को हत्या कर दी जाएगी। उसने सफाई नायक बसंत की हत्या का उदाहरण भी दिया। दूध कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनजान नंबर की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
गांधीनगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ राजेश की बीएसएम तिराहे के पास डेयरी है। शहर में इनका मधुसूदन दूध का कारोबार भी है। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। बकौल व्यापारी कॉल करने वाले ने कहा कि ‘मैं हरिद्वार से पुजारी बोल रहा हूं, जल्द प्रवीण पहलवान से मिल लें नहीं तो शामत आ जाएगी’।
विज्ञापन
गाली गलौच करते हुए उसने यह भी कहा कि बात न मानने पर 22 अप्रैल को बसंत जैसा अंजाम होगा। व्यापारी ने गंगनहर कोतवाली मेें इस संबंध में तहरीर दी। सोमवार को प्रवीण वाल्मीकि के नाम से धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मदन मोहन भट्ट ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द धमकी देने वाले को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले माह शिफ्ट हुआ अल्मोड़ा
बसंत की हत्या से लेकर पेट्रोल पंप कारोबारी से रंगदारी और दुकानदार को धमकी का पूरा तानाबाना उसने रोशनाबाद जेल से ही बुना था। हत्या और रंगदारी में तो बाकायदा जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने की बात भी पुलिस की जांच में सामने आई थी। इसके चलते पिछले माह ही प्रवीण वाल्मीकि को रोशनाबाद से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट किया गया।
चार माह में अचानक उछला प्रवीण का नाम
शहर में पिछले चार माह में हत्या, रंगदारी व धमकी के मामलों में प्रवीण वाल्मीकि का नाम बार-बार सामने आया है। 25 जनवरी को नगर निगम के सफाई नायक बसंत कुमार की हत्या कर दी गई थी। इसके छह माह पहले प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गों ने बसंत की हत्या का प्रयास किया।
हत्या के हफ्तेभर बाद ही शहर के एक पेट्रोल पंप व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। इसी दिन मोहनपुरा के एक दुकानदार को भी धमकी दी गई। तीनों ही मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गों को गिरफ्तार किया। पुलिस का मानना है कि मुकदमों की पैरवी के लिए वह अपने गुर्गों से ऐसे कारनामे करा रहा है।