{"_id":"6ac4f0762af54c8dda02c224","slug":"a-large-number-of-youths-are-arriving-by-train-for-the-agniveer-recruitment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1083518-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में ट्रेन से पहुंच रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में ट्रेन से पहुंच रहे युवा
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी बस के बजाय ट्रेन से सफर को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। पांच अक्तूबर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 23 अक्तूबर तक बीईजी सेंटर में जारी रहेगी। मंगलवार को भर्ती के दूसरे दिन भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रुड़की पहुंचे। इस दौरान 930 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया जिनमें से 681 ने सफलता हासिल की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बस से सफर करने में किराया अधिक लगता है और समय भी ज्यादा लगता है। इसके मुकाबले ट्रेन का सफर कम समय में पूरा होने के साथ ही जेब पर भी कम भारी पड़ता है। यही वजह है कि अधिकांश अभ्यर्थी ट्रेन से रुड़की पहुंच रहे हैं। अमेठी के सुरेंद्र कुमार, शामली निवासी सुधीर, बलदेव और आजम ने बताया कि वे मंगलवार को ट्रेन से सफर कर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे।
स्टेशन से गोल चक्कर तक उन्होंने ई-रिक्शा लिया। इसके बाद गोल चक्कर से भर्ती मैदान तक पैदल पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापसी के लिए कुछ अभ्यर्थी बसों का सहारा भी ले रहे हैं लेकिन अधिकांश ट्रेन से ही लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अनुसार ट्रेन से सफर करना सस्ता और सुविधाजनक है। भर्ती के चलते रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में अभ्यर्थियों की आवाजाही भी बढ़ गई है।