{"_id":"5724f2db4f1c1bc73aa91755","slug":"daada-ke-rivaalvar-se-pote-ko-lagee-golee-grandfather-grandson-was-shot-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा के रिवाल्वर से पोते को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा के रिवाल्वर से पोते को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा। दादा के लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक चली गोली उसके पोते को जा लगी। असलहा साफ करते समय हुए हादसे में पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे पहले एक निजी नर्सिंग होम और फिर मेरठ हायर सेंटर ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पावंटी गांव निवासी धर्मपाल के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। शनिवार को दोपहर के समय वह अपनी रिवाल्वर घर में ही साफ कर रहा था। तभी अचानक उससे फायर हो गया, जो सीधे धर्मपाल के पोते पंकज-18 को जा लगी। गोली उसके कमर में जा धंसी। हादसे के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में जख्मी पंकज को रुड़की के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गंभीर बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेरठ ले गए। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्रों में हादसे की चरचा होती रही, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नही दी गई। मालूम हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब अचानक गोली लगने से किसी की जान पर बन आई, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन