{"_id":"651c67250253909d7e0533d6","slug":"crpf-jawan-dies-in-road-accident-roorkee-news-c-5-1-drn1030-258321-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क हादसे में सीआरपीएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क हादसे में सीआरपीएफ के जवान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Iछुट्टियां बिताकर बाइक से सोनीपत में ड्यूटी पर लौट रहे थे अमित कुमारI
छुट्टियां बिताने के बाद चुड़ियाला से जा रहे सीआरपीएफ के जवान की सहारनपुर के नांगल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।
महेश्वरी गांव निवासी अमित कुमार (34) पुत्र विनोद कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत थे। वह छुट्टी पर गांव आए हुए थे। अवकाश खत्म होने पर सोमवार शाम के समय वह अपनी बाइक से हरियाणा के सोनीपत में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह सहारनपुर के नागल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे वाहनों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों और जवान की सीआरपीएफ कंपनी सोनीपत को सूचना दी।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने जवान का शव गांव में लाकर सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन प्रदीप चौधरी, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, झबरेडा विधायक वीरेंद्र जाती सहित जिले के छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े ललित कुमार भी सीआरपीएफ में जवान थे। छह अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की घटना में शहीद हो गए थे। परिवार में तीन भाइयों में अमित सबसे छोटे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।